हाईवे के किनारे ढाबा बनाकर स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
हाईवे पर बने ढाबों को किया जाएगा स्वच्छ ढाबा, लखनऊ से वीडियो कॉल कैसे करें गोरखपुर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता को बताया गया कि, स्वच्छता के संदेश के साथ जिले के सभी निकायों में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 5 से 12 जनवरी तक स्वच्छ ढाबा रेस्टोरेंट अभियान चलाया जाएगा।इसके अंतर्गत ढाबों, रेस्टोरेंट एवं अन्य भोजनालयों में स्वच्छता का निरीक्षण किया जायेगा। ढाबों से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने की जानकारी दी जायेगी। गीला कूड़े से खुद संचालक खाद बनाएंगे, जबकि सूखा कूड़ा नगर पालिका के कर्मी पहले की तरह ले जाएंगे।
लोगों को स्वच्छता से जोड़ना मकसद उन्होंने बताया कि अभियान का मकसद लोगों को स्वच्छता से जोड़ना है। व्यक्ति के अंदर खुद की रुचि पैदा करके ही सफलता प्राप्त किया जा सकता हैं, हर वक्त हर जगह सफाई कर्मी तैनात नहीं किया जा सकता। बताया कि नगर के अलावा मुख्य मार्गों पर अधिक संख्या में ढाबा, रेस्टोरेंट संचालित हैं , इन प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन भारी मात्रा में अपशिष्ट निकलता है, अपने यहां निकलने वाले अपशिष्ट को अब खुद वैज्ञानिक विधि से उसका निस्तारण करने के क्रम में उसे डंप करके खाद
बनाया जा सकता है, जिसके लिए स्वच्छ ढाबा अभियान चलाया जा रहा है।
सिंगल यूज प्लास्टिक होगा प्रतिबंधित इस अभियान में ढाबों, रेस्टोरेंट को अपने निकलने वाले अपशिष्ट को गीला और सूखा में बांट कर निस्तारित करना होगा। ढाबों एवं रेस्टोरेंट पर नीला एवं हरा डस्टबिन रखना होगा। प्रतिष्ठानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी से प्रतिबंधित किया गया है। अभियान के दौरान शौचालय के रख रखाव और सफाई का भी निरीक्षण किया जायेगा। तय मानकों पर खरा उतरने पर ढाबा और रेस्टोरेंट को रैंकिंग के आधार पर पुरस्कार दिया जायेगा । एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका, नगर पंचायत के सभी ढाबे और रेस्टोरेंट सरकार की मंशा के अनुसार ढाबों पर सफाई रखें। कूड़े का निस्तारण भी वैज्ञानिक विधि से करें। 8 दिवसीय अभियान में टीम कभी भी औचक निरीक्षण कर सकती है। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले ढाबों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

4 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago