घर पर माता-पिता एवं बच्चें आपकी प्रतीक्षा कर रहे है, इसलिए सड़क पर सुरक्षित चलें- योगेश्वर राम मिश्र

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
घर पर माता-पिता एवं बच्चें आपकी प्रतीक्षा कर रहे है, इसलिए सड़क पर सुरक्षित चलें। उक्त संदेश मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने दिये है। वे सड़क सुरक्षा जागरूता माह का करमा देवी शैक्षणिक संस्थान में इसके उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होने फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वाहन चलाने का शपथ भी दिलाया। उन्होने दीप प्रज्जवलित करके उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ किया।
उन्होने कहा कि दो पहिया वाहन हेलमेट के बिना ना चलाये, चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य लगाये, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात ना करे, तेज वाहन चलाने वालों को समझाये, रेलवे क्रासिंग बन्द हो तो फाटक ना पार करे। चौराहों पर लगी पीली, लाल एंव हरी बत्ती देखकर चलें।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर, पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षण संस्थाओं में युवाओं को सड़क पर चलने के नियम की जानकारी दी जायेंगी।
उन्होने कहा कि प्राप्त आकड़ों के अनुसार आपराधिक घटनाओं से अधिक, सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु होती है। बस्ती के संबंध में उन्होने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 23 प्रतिशत तथा सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। इसका मुख्य कारण लापरवाही से वाहन चलाना है।
समारोह को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी एंव सतर्कता आवश्यक है, तेज हार्न वाले वाहन से राह से गुजरने वाले वृद्ध एंव बीमार व्यक्तियों को तकलीफ होती है, तेज वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे दूसरे लोग भी प्रभावित होते है। इस अवसर पर उन्होने जागरूता वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर शहर की ओर रवाना किया। समारोह को आरटीओ रविकान्त शुक्ला तथा एआरटीओ पंकज सिंह ने भी सम्बोधित किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

58 minutes ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

1 hour ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

1 hour ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

1 hour ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

2 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

2 hours ago