परियोजना में विलंब पर जताई नाराजगी
ईंट की गुणवत्ता जांचने के लिए लैब भेजने का दिया निर्देश
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को अपराह्न बैतालपुर ब्लॉक स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लीलापुर में निर्माणाधीन आईटी लैब एवं फिटर लैब का निरीक्षण किया। परियोजना का निर्माण 2.46 करोड रुपए की लागत से कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा किया जा रहा है। परियोजना का निर्माण जनवरी 2021 में प्रारंभ हुआ था और इसे जनवरी 2023 में पूर्ण करना था, किंतु, अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ईंटों से शटरिंग और खराब वर्कमैनशिप पर असंतोष व्यक्त किया तथा निर्माण में प्रयुक्त ईंट को लैब जाँच हेतु भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया के प्रधानाचार्य सोभनाथ, यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता सतीश चंद्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…