
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्रीय मांगों पर प्राचार्य शम्भू नाथ तिवारी को सौपा ज्ञापन।
बताते चले कि बीआरडी बीड़ी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज में छात्र संघ चुनाव तथा शुल्क वृद्धि की वापसी सहित 9 सूत्रीय मांगों व महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य शम्भू नाथ तिवारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान बरहज के नगर मंत्री अंकित पाठक, जिला संयोजक शैलेंद्र जायसवाल तथा आदर्श मिश्रा, पुरुषार्थ ,शुभम ,शत्रुघ्न ,आर्या सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
