पेंशन बहाली और निजीकरण के विरुद्ध अटेवा का संघर्ष

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l पेंशन बचावो मंच अटेवा, बलिया की संघटित व सशक्त ब्लॉक इकाई पंदह के तत्वावधान में जागरूकता, सदस्यता, सहयोग अभियान बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय खेजुरी नम्बर-1 के सभागार में किया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर अटेवा के सदस्यता अभियान को धार देने के लिए आयोजित इस बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, अटेवा सत्येन्द्र राय ने मां सरस्वती और पेंशन शहीद रामाशीष सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पेंशन बहाली और निजीकरण के विरुद्ध अटेवा का संघर्ष अनवरत चल रहा है। पंदह की क्रांतिकारी धरती पर मैं यहाँ आप सबके बीच पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की मुहिम में अटेवा के प्रति आपसे सहयोग और समर्थन माँगने के लिए आया हूँ और मुझे उम्मीद एवं विश्वास है कि क्रांति की धरा बलिया के आप सभी साथी पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में अटेवा का साथ देकर इस आंदोलन को धार देने का काम करेंगे।आज सदस्यता/सहयोग बैठक में आप सबकी वृहद उपस्थिति ने अटेवा के आंदोलन पर मुहर लगाकर संगठन की स्वीकार्यता को बल प्रदान किया है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री विजय कुमार यादव बूढ़नपुरी ने पेंशन आन्दोलन में अटेवा की भूमिका और संघर्ष को रेखांकित करते हुए कहा कि पेंशन हमारा हक़ है और इसको हम लेकर रहेंगे। इसके लिए हमारा संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने अपने संबोधन में कहा कि अटेवा ही एकमात्र संघटन है, जो पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रमुखता से संघर्षरत है। मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द हमारा आंदोलन सफल होगा और पुरानी पेंशन पूरे देश में बहाल होगी। कार्यक्रम में समीर कुमार पांडेय (जिला संयोजक), लक्ष्मण सिंह (जिला महामंत्री), संजीव कुमार सिंह (जिला मीडिया प्रभारी), मुकेश गुप्ता (पंदह अध्यक्ष), राम प्रवेश यादव, रास बिहारी, अभिषेक राय, राजीव कुमार गुप्ता (जिला कार्यकारिणी सदस्य), सुनील कुमार सरगम, मिथिलेश जी, अवधेश सिंह, संदीप सिंह आदि ने अपने विचार रखा। अध्यक्षता अभिराम प्रसाद (प्रधानाध्यापक) व संचालन जिला प्रवक्ता अटेवा विनय राय ने किया। अमर नाथ यादव, रियाज़ अहमद, सुमन यादव, प्रियंका गुप्ता, अर्चना गुप्ता, निर्मला देवी, प्रिया गुप्ता, बिंदु जी, अंकित मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, हरेराम चौहान, रंजन जी, असलम अंसारी, अखिलेश प्रजापति, प्रदीप श्रीवास्तव, विजय चौहान, शुभम तिवारी, सतीश त्रिपाठी, ऋतु तिवारी, रेखा सिंह, संदीप सिंह, बबन प्रसाद, आनंद विश्वकर्मा, दीपक जी आदि सैकड़ों अटेवियन्स साथी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

10 hours ago

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, हर नागरिक एक पौधे का ले संकल्प : हरित सारथी नवनीत मिश्र

लखनऊ/संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग के हरित सारथी…

10 hours ago

डीडीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के…

10 hours ago

कार्य परिषद की बैठक में तीन प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और नई नियुक्तियों को मंजूरी, 25 शिक्षक बने वरिष्ठ आचार्य

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता…

10 hours ago

डीएम ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, जुलाई तक 44 योजनाएं पूरी करने का लक्ष्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

10 hours ago

आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा युवक, उपचार से पहले ही मौत

बलईखोर गांव में हादसे के बाद मातम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा महराजगंज…

11 hours ago