सोशल ऑडिट टीम अनियमितता के मामले उजागर करे


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सोशल ऑडिट के द्वितीय चरण में विकास खंड लार व बनकटा के एंट्री कॉन्फ्रेस डीडीओ रविशंकर राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें सोशल ऑडिट टीम को वित्तीय अनियमितता के मामले उजागर करने पर जोर दिया गया।
बनकटा विकासखंड के सभागार में उपस्थित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव ,ग्राम रोजगार सेवक , तकनीकी सहायक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर व बीआरपी से बात करते हुए डीडीओ राय ने कहा कि हमारा मकसद गुणवत्तापूर्ण सोशल ऑडिट कराना है। टीम एक्चुअल फैक्ट को प्रकाश में लावे। जिससे आगे कार्रवाई हो सके। कार्यदाई संस्था को स्पष्ट निर्देश है कि सोशल ऑडिट के पूर्व अभिलेख उपलब्ध कराया जाए ।अन्यथा इसको गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लार में पूर्व में सोशल ऑडिट में पाई गई वित्तीय अनियमितता के प्रकरण को यथा शीघ्र जमा किया जाए। जिससे एटीआर कंप्लीट हो सके। इस दौरान बनकटा में बीडीओ निरंकार मिश्रा लार में बीडीओ चंद्र भूषण यादव सहित ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक व ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक संसाधन सहित प्रभारी जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह, संजीत धर द्विवेदी, सरस चंद गुप्त, धीरेंद्र कुमार सिंह, शिवानंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की चेकिंग से लेकर छात्राओं की जागरूकता तक

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…

2 hours ago

माता रेणुका से लेकर कर्ण के श्राप तक, परशुराम के जीवन के ये प्रसंग हैं अद्भुत

परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…

2 hours ago

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

3 hours ago

युद्ध के बीच जेलेंस्की की हवाई सुरक्षा पर सवाल, विमान के करीब पहुंचा अज्ञात ड्रोन

कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…

3 hours ago