डीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, स्ट्रैचर एवं कुर्सियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने
स्ट्रैचर व कुर्सियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही दो और दवा वितरण काउंटर बढ़ाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सर्वप्रथम दवा काउंटर पर पहुंचे। उन्होंने मरीजों की सुविधा हेतु 2 अतिरिक्त दवा काउंटर खोलने का निर्देश दिया। वर्तमान में चार दवा काउंटरों के माध्यम से दवा वितरण हो रहा है। उन्होंने दवा वितरण काउंटर पर जनसुविधा की दृष्टि से पंखे एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर वितरित होने वाली जेनरिक दवाओं के संबन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थल पर हवा की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एग्जॉस्ट फैन लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने पुरुष शौचालय में गंदगी मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भवन के गुंबद का कार्य 30 अक्टूबर तक पूर्ण करने के लिए तथा पैथलॉजी कक्ष में पार्टीशन करने के लिए निर्देशित किया।
डीएम ने मेडिकल कॉलेज में स्ट्रैचर एवं बैठने के लिए कुर्सियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने डीएम को अवगत कराया कि इंडियन बैंक द्वारा कुर्सियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। 15 स्ट्रैचर आगामी तीन दिनों के भीतर मेडिकल कॉलेज को प्राप्त हो जाएंगे। डीएम ने परिसर में प्रस्तावित कैंटीन, सुलभ शौचालय आदि के लिए प्रस्तावित स्थल के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

11 hours ago

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, हर नागरिक एक पौधे का ले संकल्प : हरित सारथी नवनीत मिश्र

लखनऊ/संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग के हरित सारथी…

11 hours ago

डीडीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के…

11 hours ago

कार्य परिषद की बैठक में तीन प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और नई नियुक्तियों को मंजूरी, 25 शिक्षक बने वरिष्ठ आचार्य

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता…

11 hours ago

डीएम ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, जुलाई तक 44 योजनाएं पूरी करने का लक्ष्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

12 hours ago

आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा युवक, उपचार से पहले ही मौत

बलईखोर गांव में हादसे के बाद मातम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा महराजगंज…

12 hours ago