श्रीमद्भागवत कथा समापन पर श्री कृष्ण सुदामा चरित्र सुनकर आनंद विभोर हुए श्रद्धालु

हवन पूजन के बाद भंडारे का किया गया आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन भक्ता पुर गुलरिया में हो रहे कथा समापन अवसर पर ब्लॉक नवाबगंज के ग्राम सभा भगता पुर गुलरिया में 17 दिसंबर से प्रारंभ हुए श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि आशीष पांडेय के यहां पर कथा वाचक लखीमपुर खीरी से आयें व्यासजी पन्डित जय प्रकाश पाठक व सहयोग में आचार्य अनुपम पाठक द्वारा आनंदमई ‌कथा को सुनाते हुए कहा की हर भक्त के आत्मा में भगवान का निवास होता है और भगवान अपने भक्त के प्रेम के भाव से खुश रहते हैं।
वहीं कथा में तुलसी विवाह व रुक्मिणी प्रेम विवाह, सुदामा चरित्र सहित धार्मिक अनुष्ठान के समापन दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की सर्वोपरि लीला रासलीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसवध, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया, इस दौरान भजन गायकों ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया।
इसी क्रम में श्री कृष्ण रुक्मिणी की प्रेम विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा की रुक्मिणी भी भगवान से सच्चा प्रेम करतीं थी और जो प्रभु से जो सच्चा प्रेम करता प्रभु उसके हो जाता है, कथा में श्री कृष्ण सुदामा चरित्र की भी कथा भी बड़ी ही मनमोहक भाव से कहा जिसको सुनकर भक्त बड़ी ही आनंद से तालियां बजाते हुए झुमने लगें और श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता पर भक्त ने बड़े ही आनंद हुएं।
इस क्रम में केदार सिंह, पिंटू गुप्ता, रमाकांत पाठक,रिन्कू पाठक बुद्धिमान सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, गोपाल चौहान,बच्छ राज चौहान, कपिल देव शर्मा, सौरभ पाठक, डॉ प्रीतम यादव, मंहगू का,बजे खान, अब्बास अली,सतीष पाठक,आकाश पाण्डेय सहित श्रोता भक्त उपस्थित रहे,कथा के पश्चात आरती की गई व सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और श्रीमद् भागवत महापुराण कथा समापन के बाद हवन पूजन किया गया और भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सहयोग सुभाष पाठक कृष्ण कुमार पाण्डेय, स्वामी दयाल पाठक सहित ग्रामवासी व क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

4 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

4 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

5 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago