दिव्यांगजनों के लिए शिविर में सहायक उपकरण वितरित — 40 लाभार्थी हुए लाभान्वित

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
ब्लॉक हाटा परिसर में आज दिव्यांगजन विभाग द्वारा दिव्यांगजनों हेतु विशेष उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हाटा के माननीय विधायक मोहन वर्मा द्वारा किया गया।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि शिविर में कुल 40 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें 34 ट्राइसाइकिल, 4 स्मार्ट केन एवं 2 एडीएल किट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोक्लियर इम्प्लांट योजना के अंतर्गत लाभान्वित यश कुमार को 6 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान कर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।

शिविर में हाटा के माननीय विधायक मोहन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख हाटा प्रतिनिधि, डीसी मनरेगा राकेश तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई।

शिविर में आए लाभार्थियों ने उपकरण पाकर संतोष व्यक्त किया तथा इस पहल को दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

10 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

11 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

11 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

11 hours ago