महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी करेंगी जनसुनवाई — 19 नवम्बर को हाटा तहसील में कार्यक्रम

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश महिला आयोग द्वारा महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दिलाने के उद्देश्य से 19 नवम्बर 2025 को तहसील सभागार, हाटा में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला प्रवेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी करेंगी। जनपद की महिलाएँ इस अवसर पर अपनी शिकायतें, समस्याएँ एवं आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगी। शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया जाएगा, जबकि आवश्यक होने पर संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करना है। कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं पर चर्चा कर त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन, महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समग्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

जनसुनवाई के साथ ही पोषण अभियान से जुड़े विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मोटापा नियंत्रण, संतुलित आहार, किशोरियों का स्वास्थ्य, डिजिटल साक्षरता, स्त्री-पुरुष समानता एवं बाल अधिकार जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

अंत में जिला प्रवेशन अधिकारी ने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जनसुनवाई में शामिल होकर अपनी समस्याएँ प्रस्तुत करें और शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

महिला आयोग की सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी करेंगी जनसुनवाई — 19 नवम्बर को हाटा तहसील में कार्यक्रम

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

9 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

10 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

10 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

10 hours ago