सिकंदरपुर में फल विक्रेता के साथ साइबर ठगी, आधार अपडेट के नाम पर 30 हजार रुपये गायब

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)सिकंदरपुर कस्बे में आधार कार्ड अपडेट के बहाने एक फल विक्रेता के बैंक खाते से 30 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सिकंदरपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा बढ़ा निवासी विशाल वर्मा पुत्र श्रीभगवान वर्मा, जो फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने बताया कि 17 नवंबर को उनके मोबाइल नंबर पर आधार अपडेट से संबंधित एक लिंक भेजा गया। मैसेज में उनके सही आधार नंबर 2266 4946 3294 का उल्लेख होने के कारण उन्हें संदेश असली लगा और उन्होंने लिंक खोल दिया। थोड़ी ही देर बाद उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सिकंदरपुर स्थित खाते से लगातार तीन बार में रकम निकल गई। पहले 10,000 रुपये, फिर 10,500 रुपये और तीसरी बार 9,500 रुपये निकाल लिए गए। कुल 30,000 रुपये पलभर में खाते से साफ हो गए।लगातार पैसे कटने के मैसेज आने पर विशाल को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस दोनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह थाना सिकंदरपुर पहुंचे और लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि आधार, केवाईसी और बैंक अपडेट के नाम पर भेजे जाने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

rkpshomnath

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

7 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

8 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

9 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

9 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

9 hours ago