Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघर के अंदर शौचालय में मिला सहायक अध्यापक का शव

घर के अंदर शौचालय में मिला सहायक अध्यापक का शव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत सहजनवा बाबू के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक का शव शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे उनके जगदेवपुर स्थितआवास के शौचालय में मिला।
गोरखपुर के कौड़ीराम अंतर्गत गजपुर निवासी रामनिवास 2018 में सहायक अध्यापक के पद पर बृजमनगंज विकास खंड के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सहजनवां बाबू में नियुक्त हुए थे। इसके बाद वह फुलमनहा ग्राम सभा के जगदेव पुर में अपना निजी आवास बनवा कर अकेले ही रह रहे थे,जबकि स्वजन गजपुर में रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार रामनिवास शुक्रवार को सुबह टहल कर वापस घर के अंदर गए लेकिन काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं निकले।जबकि अक्सर ही वह सात बजे के लगभग स्कूल के लिए रवाना हो जाते थे। दरवाजे पर बाइक खड़ी थी। घर से बाहर नहीं निकलने पर आस-पास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों को किसी अनहोनी का शक हुआ। ग्रामीण घर के पीछे पेड़ पर चढ़कर खिड़की से घर के अंदर झांके तो वह शौचालय में गिरे हुए दिखे। साथी शिक्षक की मौजूदगी में लाेग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंचे जहां शिक्षक शौचालय में मृत अवस्था में मिले।ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इस संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments