युवती से परिचय पूछना युवक को पड़ा महंगा, परिजनों ने उतारा मौत के घाट

महिला शिक्षामित्र पर लगाया हत्या का आरोप

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में एक युवक द्वारा खेत के पास मुंह बांधकर टहल रही युवती से, परिचय पूछना उसके जीवन के अन्त का कारण बनगया ।
परिचय पूछते ही युवती को इस कदर नागवार गुजरा कि युवती व उसके परिजनों ने युवक को मार पीट कर मौत के घाट उतार दिया। राज सिंह उर्फ सानू उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र संजय सिंह शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे अपने खेत की निगरानी करने के लिए गया था, उसी बीच खेत के पास एक युवती मुंह बांधकर टहल रही थी, जिससे उसने परिचय पूछा तो उसे इस कदर नागवार गुजरा कि उसने मौके पर अपने परिजनों को बुला लिया और परिजनों ने बिना पूछे ही युवक को मारने पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद युवक के परिजन ग्रामीणों के सहयोग से उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस सम्बन्ध मे युवक के पिता ने गांव की ही एक महिला शिक्षामित्र व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए, थाना मे तहरीर दिया है की शिक्षामित्र और उसकी दो बेटियों व एक बेटे सहित चार लोगों ने मिलकर उसके पुत्र की हत्या करदी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच मे जुट गयी है।
मृत युवक के पिता कोलकाता में प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं ,तथा परिवार सहित वही रहते हैं । युवक कोलकाता में ही बीटेक की पढ़ाई करता था, लेकिन उसका सेना में भर्ती होने का शौक था । जिसकी तैयारी के लिए पिछले लगभग 4 माह से पैतृक गांव में दादा रामनयन सिंह के पास रहता था । शनिवार की सुबह घर पहुंचे माता-पिता का करुण-क्रंदन हर किसी को विचलित कर दे रहा था । मृतक दो भाइयों में बड़ा व अविवाहित था ।
घटना की सूचना पर शुक्रवार की शाम से ही गांव में स्थानीय थाना सहित रौनापार, बिलरियागंज आदि थानों की पुलिस तैनात रही । क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ल भी मौके पर मौजूद थे । पिता के घर पहुंचने के बाद विधिक कार्यवाही करते हुए, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । इस संबंध में थाना प्रभारी कमलकांत वर्मा ने कहा कि प्रार्थना पत्र के अनुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

2 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

2 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

15 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

15 hours ago