प्रभारी मंत्री का सांसद ने किया स्वागत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के सोहनाग मोड़ पर प्रदेश के प्रभारी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का 6 वर्ष सुशासन,विकास और रोजगार को समर्पित है।
प्रदेश में आज अपराधी अपराध करने से डर रहे है। उधमियो को प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है ,ऊर्जा के क्षेत्र में आज प्रदेश रोशन है,महिला सशक्तिकरण के तहत आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि आज भाजपा सरकार में सभी लोग सुरक्षित है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण, देश मे सर्वाधिक मेडिकल कालेज,अटल पेंशन आदि योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीशचंद्र तिवारी ने भी सरकार की योजनाओं का बखान किया।उक्त अवसर पर भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,राहुल सिंह,त्रिवेणी गुप्ता,विनय पाण्डेय,संदीप सिंह विशेन,अभिषेक जायसवाल,अजय दूबे वत्स,अनिल ठाकुर,अशोक प्रजापति,रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

2 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

2 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

2 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

2 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

3 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

3 hours ago