पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के हरनौत थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) राम पुकार यादव ने अपनी ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल एएसआई को स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा कल्याण बीघा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के एक उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
फिलहाल, घटना के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला मानसिक दबाव अथवा पारिवारिक कारणों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थाने का दौरा किया है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को संकलित कर लिया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायल एएसआई की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…
बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…