प्रतापगढ़ रजिस्ट्री ऑफिस गोलीकांड: पुलिस अधीक्षक ने 6 आरोपियों पर किया इनाम घोषित, नामजद ब्लॉक प्रमुख भी शामिल

प्रतापगढ़,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र अंतर्गत रजिस्ट्री कार्यालय मे दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने जिले में सनसनी फैला दी है। इस घटना के बाद से फरार चल रहे नामजद ब्लॉक प्रमुख सहित कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हुई इस हिंसक वारदात के सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह गोलीबारी आपसी रंजिश के चलते हुई बताई जा रही है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मामले में ब्लॉक प्रमुख समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं।

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को आरोपियों की जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें, जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस की सख्ती के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकती है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि जिला प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

3 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

4 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago