कला केंद्र ने मो. रफी को दी श्रद्धांजलि

शाहिद रफी ने कला केंद्र की सराहना की।

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंबई की सुप्रसिद्ध सामाजिक और कलात्मक संस्था कपिल कला केंद्र की तरफ से संस्था के महासचिव डॉ सत्तार खान के संयोजन में स्वर सम्राट पद्मश्री गायक कलाकार मो रफी की 99 वी जयंती पर, सांताक्रूज कब्रस्तान में उनकी कब्र पर गुलाब की पंखुड़िया अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उनकी आत्मा की शांति के लिए फातेहा पढ़ी गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राजस्थान के वरिष्ठ किसान नेता एस एस आर्य, विशेष अतिथि सुप्रसिद्ध फिल्म खलनायक अली खान,कला केंद्र सचिव गायक सचिन पिल्लई,गायक मास्टर स्नितिक पिल्लई,गायक पृथ्वी पिल्लई,गायक विनोद कुमार,मो हनीफ(वॉयस ऑफ मो रफी)मो इसहाक के अलावा मो रफी के सैकड़ों चाहने वालों ने उनकी कब्र पर गुलाब पुष्प अर्पित की।कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष कपिलदेव खरवार ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हुए सरकार से मो रफी को भारत रत्न का सम्मान देने की मांग किया।
मो रफी के आवास पर उनके साहबजादे शाहिद रफी ने मीडिया से बातचीत में कपिल कला केंद्र के अध्यक्ष कपिलदेव खरवार की सराहना करते हुए कहा कि, उपर वाले की मर्जी होगी तो एक दिन मो रफी साहब को भारत रत्न का सम्मान जरूर मिलेगा तब कला केंद्र को दुनिया जान जायेगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ सत्तार खान फाउंडेशन (मुंबई)ने किया था।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

5 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

5 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago