प्रधान प्रतिनिधि से विवाद करना प्रधानाध्यापिका को पड़ा महंगा बीएसए ने किया निलम्बित

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) शिक्षा क्षेत्र बिलरियांज के एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापिका का प्रधान प्रतिनिधि के साथ हो रहे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे संज्ञान में लेते हुए, बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को कार्यालय परिसर में सार्वजनिक तौर पर अभद्रता व अमर्यादित आचरण करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पाती खुर्द में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। कुछ दिन पूर्व वह जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में आईं थी। इसी बीच गांव के ग्राम प्रतिनिधि भी आए हुए थे की इस बीच प्रधानाध्यापिका व प्रधान प्रतिनिधि से विवाद होने लगा। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका व उसके पति ने प्रधान प्रतिनिधि पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि प्रधान प्रतिनिधि उसे परेशान करते है। और घर पर बुलाते हैं। एमडीएम का अनाज अपने घर पर उतरवाने को कहते हैं। तरह-तरह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिसकी शिकायत उसने जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षाधिकारी से करने के साथ ही सिधारी थाने पर तहरीर भी दिया है। वहीं ग्राम प्रधान ने बीएसए व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक से इसकी शिकायत की। मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापिका को निलंबित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी महाराजगंज कार्यालय में संबद्घ कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि मामले की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी पवई को सौंपी गई है। जांच आख्या आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

4 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

5 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

5 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago