मनमाने ढंग से बन रहा कुड़ा प्रबंधन केन्द्र,ब्रह्मपुर के जंगल रसूलपुर नं दो का मामला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर.. विकास खंड ब्रह्मपुर के ग्राम पंचायत जंगल रसूलपुर नं दो में सरकारी निर्माण कार्य में सरकारी मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।कुड़ा प्रबंधन केन्द्र का निर्माण बिना स्टिमेट,बिना टेंडर,बिना नक्शा,बिना फाईल बने हुए धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि यहां बालू,ईट,सिमेंट नम्बर दो का लगाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत जंगलरसूलपुर नं दो में गोरॉ नदी के बन्धे के किनारे कुडा़ प्रबंधन केंद्र बन रहा है।झेत्र के बजरंगी,रामदयाल,लाची देवी,सनेही,बिन्दा देबी, स्नेह लता,विनोद कुमार सहित तमाम लोगों का कहना है कि यहां पता नहीं ग्राम प्रधान क्या बनवा रहे हैं यहां जाने के लिए रास्ता भी नहीं है और यहां कोई सरकारी कर्मचारी भी नहीं दिखाई देते हैं लेबर मजदूर ही कार्य कर रहे हैं किससे पूछा जाय समझ में नहीं आ रहा है और नहीं तो नम्बर दो का ईट,बालू,सिमेंट का प्रयोग हो रहा है।अब हम लोग ब्लॉक पर जाकर पता करेंगे तथा इसका जांच की मांग करेंगे।
इस सम्बंध में ग्राम सचिव विपीन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह कूड़ा प्रबंधन केन्द्र बन रहा है इसका अभी स्टिमेट,फाईल,टेन्डर,नक्सा कुछ नहीं हुआ है जिले से लोग आये थे उनके बताने के अनुसार कार्य हो रहा है।अब सवाल यह उठता है कि यह सरकारी निर्माण कार्य किसके आदेश से हो रहा है जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

संवाददाता गोरखपुर..

parveen journalist

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

18 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

18 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

18 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

19 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

19 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago