अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों की भी लड़ाई लड़ेगा फुपुक्टा – डॉ.प्रदीप कुमार सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम में शनिवार को उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित महामंत्री डॉ.प्रदीप कुमार सिंह का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में कार्यरत संविदा शिक्षक बाइस वर्षों से अपने को विनियमित करने तथा यूजीसी द्वारा निर्धारित वेतनमान देने की मांग कर रहे हैं। अब फुपुक्टा इनकी लड़ाई भी लड़ेगा।
उन्होंने कहा कि नये शिक्षक ही इस नये सांगठनिक क्रांति के वाहक हैं। सबसे अधिक उनकी समस्याएं हैं। उनके समस्याओं के निराकरण हेतु अभी से लड़ाई शुरू हो गई है। यदि सरकार नहीं सुनी तो 2024 में इसका परिणाम सरकार को भुगतना होगा। सरकार से उन्होंने पुरानी पेंशन पुनः बहाल करने, शोध कार्य के लिए अवकाश एवं चिकित्सकीय सुविधा देने की मांग की। कहा कि अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार से संघ मांग करेगा। कार्यक्रम को गुआक्टा के संयुक्त सचिव डॉ.अनुप श्रीवास्तव, महाविद्यालय इकाई की अध्यक्ष डॉ.आरती पांडेय, मंत्री डॉ. सूरज प्रकाश गुप्ता, डॉ.अरविन्द पांडेय (राजनीति विज्ञान), डॉ.अरविन्द पांडेय (समाज शास्त्र) ने संबोधित किया। संचालन डॉ.अमरेश त्रिपाठी ने की। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ.गायत्री गिरीश मिश्र, डॉ.राकेश कुमार सिंह, डॉ.विनय तिवारी डॉ.सज्जन कुमार गुप्ता, डॉ.विवेकानंद पांडेय, डॉ.संजीव कुमार, डॉ.प्रज्ञा तिवारी, डॉ.प्रभु कुमार, डॉ.ब्रजेश यादव, डॉ.वेद प्रकाश सिंह, डॉ.सुनील श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.अविकल शर्मा, डॉ.रणधीर श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश यादव, डॉ.धनंजय तिवारी, प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।जबकि
आयोजित सम्मान समारोह में महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में कार्यरत संविदा शिक्षक डॉ.संजय सिंह, डॉ.अरविन्द पांडेय एवंं डॉ.अवधेश यादव ने अपने विनियमितिकरण / यूजीसी वेतनमान की मांग को लेकर फुपुक्टा महामंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें आग्रह किया गया है कि फुपुक्टा अपने मांगपत्र में इसे शामिल करते हुए हमारी मांगों को भी सरकार के समक्ष रखते हुए हमारी लड़ाई भी लड़े। हम भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

1 hour ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

2 hours ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

3 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

4 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

5 hours ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

5 hours ago