गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज विद्या परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने अध्यक्षता की। इस बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों द्वारा प्रस्तावित नवाचारपूर्ण पाठ्यक्रमों को मंजूरी प्रदान की गई।
वाणिज्य संकाय द्वारा प्रस्तावित पी.जी. डिप्लोमा इन कैपिटल मार्केट एवं इन्वेस्टमेंट, यू.जी. सर्टिफिकेट कोर्स इन जी.एस.टी., पी.जी. कोर्स इन होटल मैनेजमेंट एण्ड कैटरिंग टेक्नोलॉजी तथा प्री-पी.एच.डी. कोर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन को विद्या परिषद की स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके अलावा, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अंतर्गत कई नए पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी दी गई।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में बी.टेक. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग) में 150 सीटों, एम.सी.ए. में 60 सीटों और एम.टेक. (कंप्यूटर साइंस) में 30 सीटों पर नामांकन लेकर पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा, एमएस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीसीए (आईओटी), बीसीए (एमएल एवं डीएस) जैसे नवाचार आधारित पाठ्यक्रमों को भी विद्या परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
कृषि संकाय में एनिमल हसबैंडरी एवं डेयरी सहित दो पीएचडी पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, प्रवेश एवं परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए स्नातक के विषयों को विभिन्न ग्रुपों में बांटने के प्रस्ताव को भी विद्या परिषद ने स्वीकार कर लिया।
बैठक का संचालन कुलसचिव ने किया, और विद्या परिषद के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के Gopalganj में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Shahjahanpur में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन…
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों…
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार को एक भावुक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…