Newsbeat

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन नामांकन

वीरता, खेल, विज्ञान, कला सहित छह श्रेणियों में असाधारण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन एवं सिफारिशों की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एवं नामांकनकर्ता 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने दी।

उन्होंने बताया कि जनपद स्तर से विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों के नामांकन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार छह प्रमुख श्रेणियों—वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी—में दिया जाता है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने किसी भी श्रेणी में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान दिया हो। चयनित बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके नामांकनकर्ता निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और अभिभावकों से पात्र बच्चों के नामांकन कराने की अपील की है, ताकि जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल सके।

Karan Pandey

Recent Posts

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

16 minutes ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

37 minutes ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

50 minutes ago

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

14 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

14 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

14 hours ago