एंग्लो संस्कृत इंटर कालेज घुघली का वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय एंग्लो संस्कृत इंटरमीडिएट कालेज के वार्षिकोत्सव समारोह में गुरुवार को छात्र- छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक गदगद हो उठे। कार्यक्रम में सरस्वती बंदना शशि शर्मा , गिरजा , अमरावती , रिम्पा , निक्की , दृष्टि , आदि ने वर दे हे वीणा वादिनि मां—–।सोहर गीत – जुग जुग जियें तोर ललनवा – वन्दनी , अंकिता , जूही , निक्की , चांदनी, वन्दना , एवं शशी शर्मा किसानी गीत – खेतवा में सोहे किसान हो शशि , रिम्पा , नन्दनी , बन्दना , अंगिरा प्रजापति , कौशल्या कनौजिया , अन्नू यादव , अंजनी चौहान एवम अंशु की प्रस्तुति सराहनीय रही।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जनपद सत्र न्यायधीश कमलेश्वर पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्प अर्पित कर किया। बतौर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्ति को महान बनाती है। मंदिर से बढ़कर विद्या का मंदिर होता है, जहां से श्रेष्ठ और जिम्मेदार नागरिक निकलता है। विद्यालय के प्रबंधक सुरेश कुमार रूंगटा ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने कहा कि सरस्वती की पावन मंदिर से छात्र शिक्षा लेकर देश के ऊंचे शिखर पर पहुंच कर देश की सेवा में जुट जाता है।
प्रबंधक सुरेश कुमार रूंगटा ने अपने संबोधन में कहा कि इस विद्यालय में क्षेत्र के बालक वालिकाओ ने शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपने हौसला को बुलन्द करते हुए अपने शिक्षा के बल पर उच्च स्थान प्राप्त कर देश की सेवा करने में जुट कर गौरवान्वित करता है। प्रधानाचार्य होसिला प्रसाद ने आये सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया और सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार अनुज कुमार तिवारी, डॉ के एस मिश्र, पशुपति नाथ पांडेय, राजाराम गुप्ता, ग्राम प्रधान शैलेश पटेल, शिक्षक घनश्याम यादव, रिजवान खान एवम योगेंद्र प्रसाद आदि को विद्यालय के प्रबंधक ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रमौली मिश्र ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago