प्रदेश मे पत्रकारों पर हमलों से अक्रोशित पत्रकार एसोसिएशन ने राज्यपाल को भेजा पत्रक

भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश में पत्रकार हत्या पर आक्रोश जता पत्रकार हितों को ले कर भाटपार रानी तहसील परिसर में उपस्थित हो कर देवरिया जिले के क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के स्थानीय क्षेत्रीय पत्रकार सहित क्षेत्रीय पत्रकार संगठन/ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में पत्रकार जन के द्वारा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्रक भाटपार रानी के उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को देकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर के अपने पत्रकार साथी आशुतोष श्रीवास्तव की निर्मम रूप से की गई हत्या को कारित करने वाले एवं प्रतापपुर के पत्रकार साथी बसंत श्रीवास्तव को गोली मार बुरी तरह घायल करने वाले सहित सभी हत्यारे को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है। वहीं क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी चंद्रप्रताप सिंह राष्ट्रीय संरक्षक मोतीलाल यादव की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव के देखरेख में भाटपाररानी तहसील परिसर में एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी भाटपार रानी एवं अपने न्यापूर्ण व्यवहार कुशल कार्य शैली के लिए जाने जाने वाले नायब तहसीलदार सुनील कुमार तिवारी के हाथों राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक मांग पत्रक दे कर मांग किया गया कि मृतक पत्रकार साथी के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपए का सरकारी अनुदान एवं मृत पत्रकार साथी के परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी दिया जाए। इस मांग के सहित ही घायल पत्रकार साथी को 25 लाख रुपए का सरकारी अनुदान देने की मांग भी की गई है। उपरोक्त मांग करते हुए पत्रकार हत्या में शामिल रहे सभी हत्यारो /हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई ताकि पत्रकार हत्या व उत्पीड़न करने वालों के बीच सरकार द्वारा की जाने वाली कार्यवाही एक नजीर बन कर नया उदाहरण ले कर जनता के सामने आए। ताकि आने वाले समय में अब ऐसी हिम्मत कोई अपराधी जूटा सके। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश प्रसाद, केंद्रीय कमेटी के सदस्य राकेश मद्धेशिया, केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी जगन्नाथ यादव, जिला कमेटी के पदाधिकारी पुनीत पांडे, जिला महासचिव चंदन वर्मा, केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी बृजेश मिश्र, रोजाना टाइम्स के ब्यूरो चीफ प्रमोद गुप्ता, अर्जुन कुशवाहा पत्रकार, अमानत अंसारी आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago