Categories: Newsbeat

यूजीसी के नए रेगुलेशन को लेकर अधिवक्ताओं में रोष

घोसी तहसील परिसर में चक्रमण कर अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रस्तावित नए रेग्युलेशन के विरोध में मंगलवार को जनपद के घोसी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण करते हुए यूजीसी बिल वापस लो के नारे लगाए और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञाप उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को सौंपा।प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि UGC के नए रेग्युलेशन एकतरफा हैं और इससे उच्च शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता, निष्पक्ष जांच प्रक्रिया तथा शिक्षक-छात्र संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन नियमों को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि UGC का यह नया रेग्युलेशन बिना व्यापक परामर्श के बनाया गया है, जो पूरी तरह असंतुलित है। इससे शिक्षा व्यवस्था में भ्रम और अस्थिरता पैदा होगी। पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश राय ने कहा कि यह रेग्युलेशन संविधान में निहित समानता और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। सरकार को इसे तत्काल वापस लेकर पुनर्विचार करना चाहिए।

अधिवक्ता विपुल राय ने कहा कि यदि ऐसे नियम लागू किए गए तो उच्च शिक्षण संस्थानों में भय और अविश्वास का माहौल बनेगा। अधिवक्ता समाज इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय ने कहा कि UGC के नए रेग्युलेशन शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए नुकसानदेह हैं। सरकार को सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए, अन्यथा आंदोलन और व्यापक होगा।

ज्ञापन सौंपते समय वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय, पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश राय, ए. जेड. इस्लाम, रफीउल्लाह खान, सतीश पाण्डेय, उमाशंकर उपाध्याय, ब्रह्मदेव उपाध्याय, रमेश श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, अनिल मिश्र, अजय सिंह, अरविंद सिंह, विपुल राय, रणजीत सिंह, पी.सी. राय, हरीश उपाध्याय, सुतीक्ष्ण मिश्र, नदीम अख्तर, अभिमन्यु सिंह, दिनेश ओझा, संजय श्रीवास्तव, राजीयुल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

2 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

3 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

3 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

3 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

3 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

4 hours ago