
विधायक मुरजी पटेल ने सत्र में उठाया मुद्दा
मुंबई(राष्ट्र की परम्परा )मुंबई में यातायात जाम एक बड़ी समस्या बन गई है। इसी तरह, अंधेरी पूर्व में यातायात की समस्या लोगों के लिए दिनों दिन परेशानी का सबब बनती जा रही है। नागरिकों की समस्या को देखते हुए विधायक मुरजी पटेल ने इस समस्या को हल करने के लिए विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाकर जनता की भावना को व्यक्त किया।
विधानसभा में विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि अंधेरी पूर्व में यातायात जाम की समस्या गंभीर हो गई है और इसे हल करने के लिए लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करना आवश्यक है।, विशेष रूप से 12 डीपी रास्तों के बंद होने से उत्पन्न समस्याओं को पटेल ने सरकार के ध्यान में लाया। पटेल ने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि दोनों प्रमुख प्राधिकरणों, एसआरए और बीएमसी द्वारा एक निश्चित समय सारिणी प्रस्तुत की जानी चाहिए और चूंकि यह मुद्दा नागरिकों की समस्या से जुड़ा है इसलिए सरकार को अधिकारिक तौर पर समय की गारंटी देनी चाहिए। साथ ही, परियोजना प्रशासनिक अड़चन में न फंसे, इसके लिए शीर्ष अधिकारियों को तत्काल आदेश दिए जाएं। यह समस्या न केवल परिवहन के लिए, बल्कि आपातकालीन सेवाओं के लिए भी एक गंभीर बाधा बन गई है। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचतीं, अग्निशमन कर्मी देरी से पहुंचते हैं, तथा नागरिकों को प्रतिदिन कई घंटों तक यात्रा करनी पड़ती है। मरोल से अंधेरी स्टेशन तक का सफर, जो पहले कुछ ही मिनटों का होता था, अब दो घंटे का संघर्ष बन गया है। इस स्थिति को बदलने के लिए मंत्री द्वारा लिया गया आज का निर्णय ऐतिहासिक है। अंधेरी पूर्व में यातायात की समस्या को हल करने के लिए पटेल से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री ने इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान दिया।, सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें 12 डीपी रास्तों पर झोपड़पट्टियों का पुनर्वसन एसआरए के तहत स्वीकृत कुल 550 पुनर्वास घर, आज 100 घरों को मंजूरी दी गई, बाकी को पूरे वर्ष में कुछ चरणों में उपलब्ध कराया जाएगा। मनपा और एसआरए विभाग को कार्य करने के लिए एक निश्चित अवधि में काम पूरा करने का आदेश दिया गया है। विधायक मुरजी पटेल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महायुति सरकार ने इस यातायात समस्या पर तत्काल संज्ञान लेने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अंधेरी के नागरिकों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
More Stories
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा का समापन
सभी विद्युत डिवीजन कार्यालयों पर लगेगा मेगा कैंप
नीट क्वालिफाई छात्र को प्रबंधक ने किया सम्मानित