प्रथम से लेकर अंतिम साँस तक,
मानव जीवन की वास्तविकता है,
इन साँसों को जी भर कर जियो,
और जब मरो तो मर कर जियो।
जन्म के समय सब नग्न होते हैं,
मृत्यु के समय भी बेवस्त्र होते हैं,
जन्म लेकर भी असहाय होते हैं,
मृत्यु के वक्त भी असहाय होते हैं।
ख़ाली हाथ आये थे हम सभी,
और ख़ाली हाथ जाएँगे सभी,
धन दौलत न लेकर आये थे कोई,
जाने के वक्त न ले जाएँगे कोई।
वास्तविकता तो है जीवन की,
पहला स्नान किसी ने करवाया,
अंतिम स्नान कोई और करवाएगा,
अकेले आया था, अकेले जाएगा।
आदित्य अहंकार फिर क्यों करना,
किसके लिये लड़ना व क्यों लड़ना,
चार दिन का यह जीवन होता है,
इसे प्रेम प्यार से जी भर जीना है।
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…
इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…
लापरवाही पर फटकार, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बलिया(राष्ट्र…