मीडिया में लोक कल्याण और लोक मंगल की भावना

  • डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

आज के वर्तमान परिदृश्य में मेरा और ज्यादातर निर्विवादित, निष्पक्ष और निर्भीक सोच के भारतीयों का यह मानना है कि लोकतन्त्र का केवल चौथा स्तंभ ही भटका और भ्रमित नहीं है; बल्कि पहले तीन स्तंभ विधायिका, कार्य पालिका और न्याय पालिका सभी में भटकाव की स्थिति है और यह स्थिति मात्र स्वार्थ वश है, सत्ता लोलुपता वश है। जब तक समाज में स्वार्थ की प्रवृत्ति हावी रहेगी तब तक सत्ता स्वार्थ समाज को लोकतन्त्र के किसी भी स्तंभ के द्वारा नियंत्रित व नियमित कर पाना सम्भव नहीं है और साथ ही इसमें लोक का भी उतना ही उत्तरदायित्व है।

आज महात्मा गांधी, लाला लाजपतराय, बाल गंगाधर तिलक, विपिन चन्द्र पाल और विनोबा भावे आदि जैसे महापुरुषों के आदर्शों को भुलाकर आधुनिकता का नंगा नाच जैसा परिदृश्य यत्र तत्र सर्वत्र स्थापित हो चुका है और उनके आदर्शों को ही नहीं उन महापुरुषों को भी नकार दिया गया है, जिसका प्रतिकार करने का साहस न लोकतंत्र के किसी स्तंभ में है और न किसी व्यक्ति में !
यदि कोई ऐसा व्यक्ति सामने आता भी है तो उसे दुत्कार दिया जाने का ज़ोर शोर के साथ शोर मचाया जाता है।
निश्चय ही किसी भी राष्ट्र के लिए यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था को नकारने के लिए काफ़ी है।
हमारे देश के परिपेक्ष में भारत के हर व्यक्ति, हर नागरिक का यह दायित्व है कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिये अपने कर्तव्य तन मन धन से निभाये जायें। सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत जुटायी जाये।
इसके साथ ही देश में राजनीतिक शुचिता की की जो कमी व्याप्त है उसका उत्कृष्ट करने के लिये हर वर्ग को आगे आना होगा।

संविधान में निहित अधिकारों को भोगने के पहले हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।

सामाजिक दृष्टि से संस्कार शीलता धार्मिक अनुष्ठानों से ज़्यादा महत्वपूर्ण है, जहाँ एक ओर हमारी धार्मिक प्रवृत्ति विकसित हो रही है, जो अच्छी प्रवृत्ति है, उसके साथ ही दूसरी ओर हमारे संस्कारों का परिष्कृत होना और विकसित होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

इसके लिये भारतवासियों को अपने राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मतभेद भुलाकर एक होने की नितान्त आवश्यकता है, ताकि देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को न केवल अक्षुण रखा जा सके बल्कि और मजबूती प्रदान की जा सके।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

3 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

3 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

3 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

3 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

3 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

4 hours ago