ईमानदारी की मिसाल: लार रोड स्टेशन पर छूटा बैग सुरक्षित लौटाया, यात्री ने ली राहत की सांस

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे प्रशासन की तत्परता और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण शनिवार को सामने आया, जब लार रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर छूटे एक यात्री के बैग को सुरक्षित उसके मालिक को लौटा दिया गया।भागलपुर विकास खंड के देवसिया गांव निवासी अखिलेश यादव शनिवार सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से लार रोड से गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान अनजाने में उनका बैग लार रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगी कुर्सी पर ही छूट गया। सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जब उन्हें बैग न होने का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत स्टेशन प्रशासन को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही सलेमपुर स्टेशन द्वारा लार रोड स्टेशन अधीक्षक अमरनाथ तिवारी को अवगत कराया गया। स्टेशन अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित अपने पास रखवा लिया। दोपहर बाद जब अखिलेश यादव लार रोड स्टेशन पहुंचे तो सभी आवश्यक पुष्टि के बाद उनका बैग उन्हें सौंप दिया गया।बैग वापस पाकर यात्री के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने रेलवे प्रशासन और स्टेशन अधीक्षक का आभार जताते हुए इस मानवीय पहल की सराहना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

1 hour ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

2 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

2 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

3 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

3 hours ago

अधिकारी भी सुरक्षित नहीं! श्रुति शर्मा बनीं साइबर ठगी का शिकार

देवरिया की SDM श्रुति शर्मा साइबर ठगी की शिकार, मोबाइल हैक कर मांगे गए पैसेदेवरिया…

3 hours ago