गैस पाइपलाइन कार्य की लापरवाही से सलेमपुर में मुसीबत, हफ्तों से खुला गड्ढा बना खतरा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर नगर के व्यस्ततम मुख्य मार्ग पर गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर की जा रही लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ रही है। मेन रोड पर स्थित इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के ठीक सामने खोदा गया गड्ढा एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक नहीं भरा गया है, जिससे स्थानीय निवासियों, बैंक उपभोक्ताओं और राहगीरों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़क किनारे गड्ढा खोदकर उसे बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के छोड़ दिया गया। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई, जिसके चलते यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। बीते दो दिनों में दो लोग गड्ढे में गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें – विरोध प्रदर्शनों से हिली खामेनेई सरकार, दुनिया की बढ़ी चिंता
वार्ड संख्या 12, लोहिया नगर निवासी विजय कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय राम अवध कुशवाहा ने बताया कि कार्य बंद पड़े एक सप्ताह से अधिक हो गया है। जब मौके पर मौजूद मजदूरों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि भुगतान न मिलने के कारण मजदूरों ने काम रोक दिया है।
स्थानीय निवासी राजू सैनी ने बताया कि गड्ढे की वजह से दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं हरे कृष्ण कुशवाहा ने कहा कि बैंकों तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह रास्ता जानलेवा साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें – 18 वर्षों की सेवा, फिर भी उपेक्षा: ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा, प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था से मांग की है कि शीघ्र ही गैस पाइपलाइन कार्य को पूर्ण कराया जाए अथवा गड्ढे को सुरक्षित रूप से ढकवाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
इस संबंध में ठेकेदार जितेंद्र यादव ने बताया कि कार्य को शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

3 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

13 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

13 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago