Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण का 11 साल...

विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण का 11 साल संकल्प कार्यक्रम आयोजित

बनकटा ब्लाक मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजन में शामिल हुए भाजपाई

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित बनकटा विकास खण्ड मुख्यालय पर 16 जून सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा की देखरेख में आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अरविंद सहाय, एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विंदा सिंह कुशवाहा, एवं अध्यक्षता भाजपा बनकटा मण्डल अध्यक्ष निर्विवाद व स्वच्छ छवि के धनी श्रीमती सीमा कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण का 11 साल के अवसर पर सरकार के द्वारा पूरे किए गए ग्यारह संकल्प को विस्तृत रूप से उपस्थित जनों के बीच रखते हुए आम जन तक सरकार के कार्यों को इस कार्यक्रम के जरिए पहुंचाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्र भाजपा नेता डॉक्टर अरविंद सहाय, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, भाजपा बनकटा मण्डल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, युवा मोर्चा राहुल सिंह, भाजपा बनकटा मण्डल महामंत्री गुड्डू गोस्वामी, भाजपा नेता जय प्रकाश तिवारी, आलोक पांडेय, हृदयालाल शर्मा, आरती देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, चिन्ता देवी, रेनू देवी सहित अन्य समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments