विधायक विकास निधि से विधुतिकरण के लिए राशि स्वीकृत

बुरहानपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ताप्ती आँचल कतिया समाज सेवा समिति बुरहनपुर के अध्यक्ष गणेश दुनगे ने बुरहानपुर के सेवाभावी, विकासपुरुष विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा को पत्र के माध्यम से आग्रह किया था कि,ताप्ती आँचल कतिया समाज मांगलिक भवन वार्ड नं-48 के मार्ग की विद्युतीकरण व्यवस्था नहीं होने के कारण, समाज जन के लोगों को तथा उस मार्ग पर रहने वाले आम नागरिकों को रात्रि के समय में आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्युत पोल एवं लाईट व्यवस्था हेतु राशि जल्द जारी करे। पत्र सौंपते समय समाज सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रविशंकर भंवरे, सचिव राकेश सेजकर, प्रदेश अध्यक्ष महेश कुल्हारे उपस्थित थे।
विधायक ने ताप्ती आँचल कतिया समाज सेवा समिति के पत्र को तुरंत संज्ञान में लेते हुए विधायक विकास निधि से, विद्युत पोल एवं लाइट् व्यवस्था हेतु ₹6 लाख रुपये की अनुशंषा जारी कर दी। विधायक शेरा बुरहानपुर के विकास के लिए हर समय तत्पर रहते हैI

rkpnews@desk

Recent Posts

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

1 hour ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

1 hour ago

पैसों का लालच या सिर्फ शक? अनीश हत्याकांड में CCTV ने खोला राज, गन्ने के खेत से बरामद हुआ शव

पैसों के लालच में 52 वर्षीय अनीश की हत्या! तीन दोस्तों ने बेल्ट से घोंटा…

2 hours ago

मुंबई में CJP का ‘जेल भरो’ ऐलान, अभिजीत दीपके को पुलिस ने थोड़ी देर हिरासत में लिया; आज शिवाजी पार्क से आंदोलन का दावा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को गुरुवार शाम…

2 hours ago