वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोतर रेलवे के औड़िहार –भटनी रेलखण्ड के सादात- औड़िहार(19किमी) रेल खण्ड नई दोहरीकृत विद्युतीकरण लाइन का प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल द्वारा विद्युतीकरण का संरक्षा परिक्षण शनिवार 24 जून,2023 को किया गया । इस संरक्षा निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) राहुल श्रीवास्तव,रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक एस पी एस यादव , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजिनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) अनुज वर्मा,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला ,जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार समेत रेल विकास निगम लिमिटेड के इंजीनियर/कर्मचारी एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल ने अपने निरीक्षण का आरंभ सादात रेलवे स्टेशन से किया और वहाँ पर यार्ड प्लान,न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन,स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, अर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई , फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी निरीक्षण के बाद मोटर ट्रॉली से रवाना हुए सेक्शन में पड़ने वाले ओवर हेड लाइन , नए बने आई बी एस स्टेशन का निरीक्षण करते हुए औड़िहार स्टेशन पहुँचे और उन्होंने स्टेशन यार्ड प्लान,न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन,स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, अर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई , फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की मानक के अनुरूप संरक्षा परखी।
ज्ञातव्य हो की उक्त रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी सर्कील द्वारा 26 जून,2023 को किया जायेगा जिसके दौरान सादात- औड़िहार रेल खण्ड पर पूरी गति से स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा ।
अतः रेल प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील है की वे नई दोहरीकृत लाइन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें तथा अपने बच्चों अथवा पशुओं को रेलवे ट्रैक पर न जाने देवें।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…