भदोही(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सोमवार सुबह भदोही जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गोपीगंज थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से एक शव लेकर बिहार के बेगूसराय जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। एंबुलेंस में दो महिलाओं समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। मृतक महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…