Categories: आजमगढ़

अंबुज मिश्रा पीसीएस परीक्षा 2022 उत्तीर्ण कर रोशन किया जिले का नाम

आजमगढ ( राष्ट्र की परम्परा )
लालगंज तहसील के अकोल्ही ग्राम सभा अंतर्गत अहिरौली ग्राम निवासी अम्बुज मिश्र का चयन सब रजिस्टार पद पर हुआ, इनके चयन से ग्राम वासियों में काफी हर्ष है ।पिता स्वर्गीय उमाशंकर मिश्र व माता लालती मिश्रा की चौथी संतान अम्बुज मिश्र ने अपनी शुरुआती शिक्षा हाई स्कूल दयानंद एंग्लो वैदिक झारखंड धनबाद से तथा 12वीं श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लालगंज तथा एलएलबी प्रयागराज यूनिवर्सिटी से की हैं। यू जी सी नीट राजनीतिक विज्ञान तथा वर्तमान में कंटेंट राइटिंग प्रकाशन का कार्य कर रहे हैं। अम्बुज मिश्र भाइयों में सबसे छोटे हैं, बड़े भाई क्रम में अरुण मिश्र ,पंकज मिश्र, व नीरज मिश्र हैं, अम्बुज मिश्र ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान शिव व अपनी माता को दिया उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद तथा परिवार के सहयोग से हमारा चयन इस पद पर हुआ है, इनके चयन से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी का माहौल है। अम्बुज मिश्र के चयन का समाचार सुनकर परिवार सहित उनकी माता ने अम्बुज मिश्र को मिठाई खिला कर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, अखिलेश मिश्र, प्रमिला मिश्रा, चमेला मिश्रा, अभिषेक मिश्र, विवेक मिश्र, सास्वत मिश्र ,आकांक्षा मिश्रा, सृष्टि मिश्रा ,दिव्यांश मिश्र, युवान मिश्र, अजय सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, मनोज सिंह, श्रीराम मिश्र सहित आदि लोगों ने बधाई दी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

6 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

8 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

8 hours ago