UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 20 पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा समेत कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम के इस बदलाव से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े – RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

इन शहरों में रहा सबसे ज्यादा तापमान

सोमवार को लखनऊ, प्रयागराज, बांदा और वाराणसी में सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

  • बांदा: 41.4°C
  • प्रयागराज: 40.5°C
  • वाराणसी: 39.9°C
  • कानपुर/अमेठी: 38.8°C

लखनऊ में बूंदाबांदी के आसार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ईरान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके असर से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े – UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

Karan Pandey

Recent Posts

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

46 minutes ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

1 hour ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

1 hour ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

1 hour ago

‘सभी को गिरफ्तार कर लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे’, राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती!

राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला https://twitter.com/RahulGandhi/status/2108879919535341863 नई दिल्ली (राष्ट्र की…

1 hour ago