Categories: आजमगढ़

प्रधान संघ अध्यक्ष पर लगा जान से मारने की धमकी का आरोप

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ जिला के फूलपुर ब्लाक में संविदा कम्प्यूटर आपरेटर पद पर तैनात कर्मी ने, खण्ड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि, प्रधान संघ अध्यक्ष फूलपुर द्वारा उसके साथ गाली गलौज की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी है। खण्ड विकास अधिकारी ने इस बावत फूलपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराकर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
योगेश कुमार यादव फूलपुर ब्लाक, संविदा पर कम्प्यूटर आपरेटर पद पर नियुक्त है। योगेश कुमार यादव ने खण्ड विकास अधिकारी को पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि 25 मार्च की शाम पांच बजे वह आफिस बन्द कर घर जा रहा था, उद्पुर गांव के प्रधान व प्रधान संघ अध्यक्ष अमित यादवं व अन्य उसे बुलाकर बोले मेरा काम किये। सर्वर न चलने की बात कहने पर वे लोग उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिये। योगेश ने बताया कि आये दिन उनके द्वारा गाली गलौज के साथ दबंगई की जाती है। कम्प्यूटर आपरेटर के पत्र को सज्ञान में लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी बाबूराम पाल ने, थाना प्रभारी फुलपुर को कम्प्यूटर आपरेटर के पत्र की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने का संस्तुति पत्र, बन्द लिफाफे में भेजवाया। योगेश ने बताया कि थाना प्रभारी द्वारा प्रार्थना पत्र का अब तक संज्ञान में न लेने पर वह अपने साथ किसी अनहोनी को लेकर काफी भयभीत है।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक फूलपुर से बात करने पर बताया गया कि ब्लाक द्वारा पत्र भेजा गया था मामला संज्ञान में है। व्यवस्तता के कारण नहीं देख पाया। उस प्रार्थना पत्र की जांच स्वयं करूंगा, जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

30 minutes ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

48 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

2 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

3 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

3 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

3 hours ago