पोखरी नीलामी में जिम्मेदारों पर धांधली कर अपात्र व्यक्ति को पट्टा जारी करने का लगाया आरोप
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहड़वल निवासी मनीष पुत्र सुमेर ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर गांव में मौजूद पोखरी नीलामी करने में जिम्मेदारों पर धांधली करने का आरोप लगाया है। शिकायत कर्ता ने लिखा है कि बीते 23 अगस्त को नौतनवां तहसील सभागार कक्ष में गांव में मौजूद पोखरी गाटा संख्या 80 की नीलामी प्रक्रिया चल रहा थी जिसमें हम पात्र मछुआ समुदाय को आयोजित नीलामी कार्यवाही में जाने से ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों के द्वारा हमे रोका गया तथा विरोध करने पर हम प्रार्थी के साथ हाथापाई करने के साथ-साथ हमे डराया धमकाया गया।विवाद बढ़ता देख घटना की जानकारी नायब तहसीलदार ने 112 को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से हम प्रार्थी बात कर ही रहे थे कि उसी दौरान अंदर जबरदस्ती नियमों की अवहेलना करते हुए जिम्मेदारों ने गौड़ समाज के दो लोगों को खड़ा कर उनके नाम पोखरी आवंटित कर दिये।पीड़ित पक्ष ने मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।
एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…
मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…
परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…