देवी भागवत पुराण के श्रवण मात्र से सभी कष्टों का होता है समूल विनाश – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देवी भागवत पुराण आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा को समर्पित एक संस्कृत पाठ है। हिन्दू धर्म के अठारह पुराणों में से प्रमुख महापुराणों में से एक हैं ।उक्त बातें नगर के सलाहाबाद वार्ड में आयोजित देवी भागवत कथा पुराण पाठ श्रद्धालुओं को सुनाते आचार्य अजय शुक्ल ने कहा।उन्होंने कहा कि इस पुराण के कथा के मात्र श्रवण से ही भक्तों के सभी कष्टों व जीवन में आ रही भव बाधा का समूल विनाश हो जाता है। महर्षि वेद व्यास जी ने इसकी रचना की है। यह महापुराण परम् पवित्र वेद की प्रसिद्ध श्रुतियों के अर्थ से अनुमोदित ,अखिल शास्त्रों के रहस्य का स्रोत तथा आयामों में अपना प्रसिद्ध स्थान रखता है।यह सर्ग,प्रतिसर्ग, वंश, वंशानुकृति, मन्वन्तर आदि पांच लक्षणों से परिपूर्ण है। जब ऋषियों व मुनियों ने सूत जी से आग्रह किया कि हे ज्ञानसागर आपके श्रीमुख से भगवान विष्णु व शंकर जी के देवी चरित्र तथा अद्भुत लीलाओं को सुनकर हम बहुत सुखी हुए। इस कथा को विस्तार से सुनाएं तो सूत जी ने भक्तों को कथा सुनाते हुए कहा कि इस ग्रंथ के आगे बड़े बड़े तीर्थ व व्रत नगण्य हैं। इस पुराण को सुनने से पाप सूखे हुए वन की भांति जलकर भस्म हो जाता है।इसके कारण मनुष्य को शोक,क्लेश,दुःख, आदि नही भोगने पड़ते हैं।
आचार्य अजय शुक्ल ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जिस प्रकार सूर्य के उदय होने से अंधकार खत्म हो जाता है, उसी प्रकार देवी भागवत पुराण के श्रवण से मानव जीवन में आए हुए कष्ट रूपी अंधकार का विनाश हो जाता है।मां दुर्गा अपने भक्तों पर बहुत ही शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं, भक्त अगर सच्चे दिल से मां को याद करे तो ।यह पुराण हमें सदमार्ग पर चलने का ज्ञान प्राप्त कराता है। कथा के दौरान डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, शिरोमणि देवी,सत्यम पांडेय, मोहित पांडेय, अष्टभुजा पांडेय, प्रेमशीला देवी,मनोज पांडेय, किरन देवी,आरती देवी,रानी देवी,सतीश पांडेय,नेहा देवी,प्रतीक,श्रेया,श्रेयांश,कुमारी लल्ली आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गन्ना किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर जारी, आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले

गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…

8 minutes ago

युवाओं और कारीगरों के लिए बड़ा मौका: उद्यमिता कार्यशाला की तारीख बदली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए स्वरोजगार…

13 minutes ago

जवाब दो या आंदोलन झेलो! सभासद के पत्रों पर ‘मौन’ मगहर नगर पंचायत, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…

19 minutes ago

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

24 minutes ago

बाढ़ प्रभावित टोलों में स्वास्थ्य सुविधा और चारे का संकट, कांग्रेस प्रवक्ता ने किया निरीक्षण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…

28 minutes ago

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…

2 hours ago