लोकसभा नामांकन प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूर्ण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा चुनाव के लिए गोरखपुर में 7 मई मंगलवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। सोमवार को एडियम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एडीएम की उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम विनीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के साथ गोरखपुर व बांसगांव नामांकन के लिए बनाए गए, पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम वित्त और सीआरओ कोर्ट में नामांकन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर किए गई तैयारी का जायजा लिया, तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस बार नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ केवल एक प्रस्तावक ही अंदर जा सकेंगे।
प्रत्याशियों के वाहन कलेक्ट्रेट में बनी बैरिकेडिंग से 100 मीटर दूर ही पार्क होंगे। जिले में आज पर्यवेक्षक भी आ जाएंगे। नामांकन करने के बाद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व खर्च की निगरानी भी शुरू कर दी जाएगी।
इससे पहले कलेक्ट्रेट में पूरे दिन बैरिकेडिंग का काम चला। नामांकन के लिए प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक टाउन हाल की ओर से गेट नंबर एक से जाएंगे। नामांकन का काम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। नामांकन करने के बाद इसी गेट से बाहर भी निकलना होगा।
समर्थकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी गेट और नामांकन कक्ष के आसपास भारी मात्रा में फोर्स तैनात की जाएगी। नामांकन के लिए एडीएम वित्त और सीआरओ कोर्ट को तैयार कर दिया गया है, एडीएम वित्त कोर्ट में गोरखपुर लोकसभा को कोर्ट में बांसगांव लोकसभा से परिचय लिए वह जमा किए जाएंगे। मंगलवार से जिले की सीमाओं और शहर में 24 घंटे गाड़ियों की जांच शुरू हो जाएगी। सोशल मीडिया पर खास निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए एक टीम बनाई गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

6 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

9 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

10 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

10 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

10 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

10 hours ago