निर्माण का कार्य समय से ना कराए जाने पर कार्यदायी संस्था को किया ब्लैक लिस्ट

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आर्थिक विकास योजनान्तर्गत स्वीकृत निविदा ठेकेदार में० सांई कंस्ट्रक्शन कम्पनी के पक्ष में नगर आयुक्त द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है। कार्यादेशानुसार कार्य 30.08.2023 से प्रारम्भ कर 29.12.2023 तक पूर्ण करना था। 29.04.2024 का स्थल का निरीक्षण किया गया एवं पाया गया कि ठेकेदार द्वारा स्थल पर बन्द कार्य को पुनः प्रारम्भ करने के पश्चात कार्य अत्यन्त ही धीमी गति से किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा कराये गये कार्य के सापेक्ष प्रथम चलित देयक का भुगतान भी किया जा चुका है। स्थल पर कार्य पूर्ण नही किये जाने के कारण क्षेत्रीय निवासियों द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही है, जबकि ठेकेदार को मेरे द्वारा बार-बार मौखिक निर्देश दिये जा रहे हैं कि स्थल पर कार्य शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करायें; परन्तु ठेकेदार द्वारा उक्त को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है, यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है। ठेकेदार के इस कृत्य से नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है। इस सम्बन्ध में ठेकेदार को पूर्व में कारण बताओ नोटिस सं0 3347/ चार-सा०नि०वि०/2023-24, 19.03. 2024, नोटिस सं0 3278/ चार-सा०नि०वि०/2023-24, 13.03.2024 नोटिस सं० 3071/ चार-सा०नि०वि०/2023-24, 23.02.2024, नोटिस सं0 2917/ चार-सा०नि०वि०/ 2023-24, 09.02.2024 जारी किया गया; परन्तु ठेकेदार द्वारा किसी भी नोटिस का उत्तर नही दिया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ठेकेदार द्वारा स्थल पर कार्य कराये जाने में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। उक्त कार्य त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत स्वीकृत है, जिसकी समीक्षा शासन स्तर से की जा रही है। ठेकेदार द्वारा स्थल पर कार्य समयान्तर्गत पूर्ण नही कराये जाने तथा कार्य को अत्यन्त ही धीमी से कराये जाने के कारण अनुबन्ध की शर्तों के अनुसार ठेकेदार मेसर्स सांई कंस्ट्रक्शन कम्पनी की जमानत धनराशि जब्त करते हुये फर्म को डि-वार/काली सूची में दर्ज गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago