ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया वार्ड में प्रशासन द्वारा कथित रूप से एक मकान को बुलडोजर से गिराए जाने के मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिला अध्यक्ष अशरफ अली अंसारी 12 फरवरी 2026 को पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और न्याय की लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया।

इससे पहले प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर 10 फरवरी 2026 को प्रमुख जिला सचिव गुलाम हसन के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यालय से टेलीफोनिक वार्ता कराई।

12 फरवरी को जिला अध्यक्ष के साथ प्रमुख जिला सचिव गुलाम हसन, सलेमपुर विधानसभा अध्यक्ष सकील लारी, रामपुर कारखाना विधानसभा अध्यक्ष सुहेल अख्तर, भाटपार रानी विधानसभा अध्यक्ष हसमुद्दीन, देवरिया विधानसभा अध्यक्ष इसरायल, जिला सचिव रिजवान तथा अहमद रजा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि घटना की संपूर्ण रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

24 minutes ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

27 minutes ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

29 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

1 hour ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

1 hour ago

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

3 hours ago