यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, सचल दल, केंद्र व्यवस्थापकों तथा बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सुझाव लिए और संभावित समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड की गाइडलाइन का भली-भांति अध्ययन कर पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ परीक्षा संपन्न कराएं।

उन्होंने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर मेन गेट, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरे, घंटी, पंखे और प्रकाश व्यवस्था की जांच करें। सभी परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी अनिवार्य रूप से लगाए जाने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश और निकास के लिए केवल एक निर्धारित प्वाइंट हो तथा वहां सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के भीतर न जाने पाए। यदि किसी विद्यालय तक पहुंचने का मार्ग खराब है तो तत्काल सूचना देकर समय रहते उसकी मरम्मत सुनिश्चित कराई जाए।

स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा केंद्रों पर बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि सभी तैयारियां बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप पूर्ण कर ली गई हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रिश्तों का खौफनाक अंत: प्रेमिका की चाची की मौत, चाचा अस्पताल में भर्ती, आरोपी की भी गई जान

foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…

7 minutes ago

योगी के निशाने पर कांग्रेस! बोले- जनता अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी, नेतृत्व को दी आत्ममंथन की नसीहत

फोटो X गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान…

17 minutes ago

प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी 19 साल की छात्रा, तीन घंटे तक थमी रहीं लोगों की सांसें

फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…

25 minutes ago

मां दुर्गा की पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसे, बिहार में नदी-तालाबों ने ली 16 लोगों की जान

फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…

3 hours ago