Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऑल इण्डिया कम्नयूनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने रविन्दर कुशवाहा का किया समर्थन

ऑल इण्डिया कम्नयूनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने रविन्दर कुशवाहा का किया समर्थन

लोकसभा 71 सलेमपुर से भाजपा से वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्यासी है रविंद्र कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विकास विजन तथा देश की सकल स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलाईजेशन के उनके मिशन में प्राथमिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में छिपी अपार संभावनाओं से प्रभावित होकर ऑल इण्डिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का निश्चय किया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बृजेश पाठक के सानिध्य में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवं उ०प्र० प्रभारी मनोज कुमार द्वारा गत दिनों अपने सैकड़ों पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ पाठक जी के मौजूदगी में लखनऊ में स्थित उनके सरकारी आवास पर भाजपा को संस्था का समर्थन दिया गया।
इसी कड़ी में अपने राष्ट्रीय महासचिव के अह्नान पर एसोसिएशन के स्थानीय जिला कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा के 71 सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा को उनके चुनाव कार्यालय पर पहुँचकर अपना समर्थन पत्र सौंपा।
ऑल इण्डिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के इस समर्थन पत्र में भाजपा प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा से यह अपेक्षा की गई है कि वे लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जहां जनस्वास्थ्य रक्षक एवं स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता बहाली संबंधी प्रदेश शासन में लंबित संस्था के मामले के समाधान हेतु केन्द्र व राज्य स्तर पर संस्था का सहयोग करेंगे। वहीं भारत सरकार के माध्यम से नेशनल हेल्थ मिशन में संशोधन उपरांत उसमें जनस्वास्थ्य रक्षक प्रणाली को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में अंगीकृत कराने की दिशा में एक सांसद के रूप में संस्था की ओर से अपनी अवाज उठाएंगी।
भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देने वालों में संस्था के जिला संयोजक अशोक कुमार यादव, दीनानाथ चौहान, धर्मेन्द्र मद्धेशिया, ब्यास यादव, जितेन्द्र कुमार यादव, रणविजय, अजय चौहान, बाबूलाल सिंह, जमशेद आलम, संदीप कुमार प्रजापति, विवेक ठाकुर, राकेश कुमार आदि प्रमुख स्थानीय पदाधिकारियों सहित संस्था के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments