एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 रनवे से फिसली, बड़ा हादसा टला

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)भारी बारिश के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कोच्चि से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 2744 (A320, VT-TYA) लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गई। मौसम की खराबी और गीले रनवे की वजह से यह घटना हुई, जिससे यात्रियों और विमान कर्मचारियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान के तीन टायर लैंडिंग के दौरान फट गए, और आशंका है कि इंजन को भी क्षति पहुंची हो सकती है। हादसे के समय विमान में कुल 174 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल गेट तक पहुंचाया गया, और कोई घायल नहीं हुआ।

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट ने कोच्चि से नियत समय पर उड़ान भरी थी और तय समयानुसार मुंबई पहुंची, लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश और रनवे पर फिसलन के चलते विमान संतुलन खो बैठा और रनवे पार करते हुए आगे की ओर फिसल गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयर इंडिया प्रबंधन की ओर से हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और रनवे की स्थिति को जिम्मेदार माना जा रहा है, हालांकि विमान के तकनीकी पहलुओं की भी समीक्षा की जा रही है।

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया, “हमारे पायलट्स ने स्थिति को कुशलता से नियंत्रित किया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। एयरलाइंस यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।”

विमान को टर्मिनल तक पहुंचाने के बाद यात्रियों को बस के माध्यम से बाहर निकाला गया। फ्लाइट ऑपरेशंस कुछ देर के लिए प्रभावित रहे, लेकिन स्थिति को जल्दी सामान्य कर लिया गया।

इस घटना ने एक बार फिर मॉनसून सीज़न में उड़ानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मौसम में अतिरिक्त सतर्कता और रनवे प्रबंधन को लेकर हवाई अड्डों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

4 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

4 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

7 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

7 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

7 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

8 hours ago