एयर इंडिया एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से बेंगलुरु–बैंकॉक सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी

बेंगलुरु (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 18 अक्टूबर से बेंगलुरु और बैंकॉक के बीच दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इस कदम से एयरलाइन का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और मज़बूत होगा तथा यात्रियों को थाईलैंड की निर्बाध यात्रा का नया विकल्प मिलेगा।

एयरलाइन ने इस लॉन्च के उपलक्ष्य में विशेष एक्सप्रेस वैल्यू किराए की घोषणा की है। इसके तहत बेंगलुरु से बैंकॉक का एकतरफ़ा किराया 9,000 रुपये और बैंकॉक से बेंगलुरु का 8,850 रुपये तय किया गया है। रिटर्न किराए की शुरुआती कीमत 16,800 रुपये रखी गई है। यात्री इन टिकटों की बुकिंग एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और प्रमुख यात्रा बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/court-cracks-down-on-corruption-two-doda-engineers-convicted-in-bribery-case/

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि नई उड़ान सेवा विशेष रूप से त्योहारों और छुट्टियों के सीज़न को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इसका लाभ अवकाश और व्यावसायिक यात्रियों दोनों को मिलेगा। दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक, बैंकॉक अपनी जीवंत संस्कृति, स्वादिष्ट भोजन, मंदिरों और नाइटलाइफ़ के लिए मशहूर है।

वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस लखनऊ से बैंकॉक के लिए उड़ानें संचालित करती है। बेंगलुरु से बैंकॉक सीधी सेवा की शुरुआत एयरलाइन की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मज़बूत करने और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/blood-donation-camp-organized-at-community-health-center-pathardeva/

गौरतलब है कि हाल ही में 15 सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान शुरू की थी। इस सेवा का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर किया था। उन्होंने इसे राज्य के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा था कि इससे पर्यटन, व्यापार और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही छात्रों, पेशेवरों और उद्यमियों के लिए यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

1 hour ago

पोखरे में तैरते जूते ने खोला मासूम के लापता होने का राज, पानी में डूबकर पांच वर्षीय अभिराज की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली की रात जिस घर में खुशियों के दीप जलने थे,…

2 hours ago

दीपावली की रात घर के आंगन से 12 वर्षीय रोहित को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

लखीमपुर-खीरी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का त्योहार जिस घर में खुशियों के दीप जलाने आया…

2 hours ago

बरपार पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, बोले- सैन्य और राजनीतिक जीवन में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा…

2 hours ago

रूस का स्टेल्थ फाइटर फेल? भारत ने पहले ही दिखाई थी राह!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सबसे महत्वाकांक्षी पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू…

3 hours ago

हरिद्वार की राह में काल बना हाईवे! तेज रफ्तार कार पलटते ही धधकी, बाहर निकलने से पहले ही छह जिंदगियां खत्म

बिजली का खंभा तोड़ती हुई डिवाइडर के पार पहुंची कार, आग की लपटों में घिर…

4 hours ago