भ्रष्टाचार पर अदालत का डंडा: डोडा के दो अभियंता रिश्वत मामले में दोषी करार

प्रतीकात्मक

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) डोडा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के दो अभियंताओं को रिश्वत लेने के 13 साल पुराने मामले में गुरुवार को दोषी ठहराया। यह मामला 2011 में दर्ज हुआ था, जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में 45,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कनिष्ठ अभियंता राजा फैसल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/india-is-continuously-scaling-new-heights-of-development-under-the-leadership-of-the-prime-minister-mlc-ratanpal-singh/

जांच के दौरान सहायक कार्यकारी अभियंता सैयद इखलाक हुसैन पीर की संलिप्तता भी सामने आई। एसीबी के मुताबिक, दोनों अभियंताओं ने एक ठेकेदार से सड़क निर्माण के भुगतान की शेष राशि जारी करने के बदले घूस की मांग की थी।

विशेष न्यायाधीश अर्चना चरक ने दोनों अभियंताओं को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) तथा धारा 161 (भ्रष्टाचार से संबंधित अपराध) के तहत दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई।

अदालत ने प्रत्येक अभियंता को तीन अलग-अलग धाराओं के तहत एक-एक वर्ष का कठोर कारावास और कुल 30,000 रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया।

एसीबी ने बताया कि यह मामला डोडा-गनेका सड़क पर तारकोल बिछाने का काम करने वाले एक ठेकेदार की शिकायत पर दर्ज हुआ था। ठेकेदार का 75 प्रतिशत भुगतान पहले ही हो चुका था, लेकिन शेष राशि जारी करने के लिए अभियंताओं ने 45,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

इस फैसले को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

1 hour ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

5 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

5 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago