Categories: Uncategorized

समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मुख्य विकास अधिकारी  ओजस्वी राज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। 
        बैठक में महिला जिला अस्पताल रोड पर सुलभ शौचालय के निर्माण के प्रकरण पर अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए टेंडर पूर्ण हो चुका है। एक माह के अंदर शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। बैठक में श्री अरविंद गांधी ने अवगत कराया कि केवरा बाजार में रोड पर ही मार्केट लगने के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है,जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को कृषि विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर मार्केट को शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। बैठक में सुखपुरा मेन मार्केट में चौराहा से पानी टंकी तक के बीच में एक शौचालय निर्माण के प्रकरण पर खण्ड विकास अधिकारी ने बताया गया कि डाकघर के पास बने शौचालय के मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। 
       बैठक में मंजय सिंह ने अवगत कराया कि सुखपुरा चौराहे से पानी टंकी तक दुकान के सामने पानी लग जाता है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त,राज्यकर को संबंधित विभाग को नाली निर्माण के लिए पत्र-प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि जगन्नाथ चौधरी मूर्ति के दाहिने तरफ वाले मार्ग पर काफी दिनों से बांस के सहारे विद्युत की लाइन चलाई जा रही है, जिससे जान-माल का खतरा है, के प्रकरण पर अधिशासी अभियंता, विद्युत ने बताया कि शासन को प्राक्कलन तैयार कर भेज दिया गया है, शासन द्वारा वित्तीय एवं तकनीकी अनुमोदन के उपरांत कार्य करा दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि नगर पंचायत बेल्थरा रोड वार्ड नंबर-3 चंदावाली गली पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त राज्यकर को उप जिलाधिकारी,बेल्थरा रोड को पत्र-प्रेषित करने के निर्देश दिए।
rkpshomnath

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

4 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

5 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

5 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

5 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

5 hours ago