आखिर यह कैसा अभियान पॉलिथीन पर नहीं लगाम

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रशासन भले ही पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाकर अपनी पीठ थप थपा लेता हो। लेकिन नगर के बाजारों में पॉलिथीन पर लगाम नहीं लग पा रहा है। खास बात तो यह है कि छापेमारी करने वाली टीम को बड़े प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन की थैली नहीं मिलती है। फल व सब्जी विक्रेताओं पर रोग गालिब व जुर्माना कर कोरम पूरा कर लिया जाता है। यही कारण है कि बाजारों में आने वाली पॉलिथीन की खेप पर कोई रोक नहीं है। रोजाना नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के कूड़ा डंपिंग स्थलों पर कचरा आग में जलती प्लास्टिक हवाओं में जहर घोल रही है। इससे लोग सांस के मरीज बन रहे हैं। नहीं जाग रहे हैं अधिकारी सिंगल यूज प्लास्टिक व पालीथीन के उपयोग को रोकने के लिए प्लास्टिक के बजाय कपड़ों का झोला प्रयोग करने के लिए अधिकारी नहीं जागरुक कर रहे हैं। और ना ही अधिकारियों की तरफ से कोई प्रयास किया जा रहा है। नगर के बाजारों में खुलेआम पॉलिथीन के उपयोग पर नकेल नहीं कर पा रही है ।आमजन भी जरा सी सहूलियत के लिए पर्यावरण में जहर घोलने वाली पालीथीन का उपयोग करने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। हालांकि कुछ दुकानदार और नागरिक कपड़े का झोले का उपयोग कर दूसरों को प्रेरणा दे रहे हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

1 hour ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

1 hour ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

2 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

2 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

4 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

4 hours ago