बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। रेवन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम में संसोधन के विरुद्ध विरोध- प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में पेशकार आलोक सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अनिरुद्ध श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिवक्ता अधिनियम 1961 को अधिवक्ता संसोधन प्रस्तावित बिल 2025 द्वारा बदले जाने पर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आहवान पर अधिवक्ता लामबंद हैं। यह प्रस्तावित बिल अधिवक्ताओं के हितों पर कुठाराघात व लोकहित में विपरीत है।
अध्यक्ष अष्टभुजा वर्मा ने कहा कि इस प्रस्तावित बिल का रेवन्यू बार एसोसिएशन पुरजोर विरोध करता है। केंद्र सरकार द्वारा मनमानी एवं तानाशाही रवैया से पूंजीवादी व्यवस्था के तहत न्यायपालिका पर कब्जा किए जाने की व्यवस्था बनाया जा रहा है। इस दौरान महामंत्री परमात्मा सिंह,श्रीधर सिंह, राम आसरे शुक्ल,रामसेवक सिंह, सरोज नारायण मिश्र, राघवेन्द्र उपाध्याय,सनत त्रिपाठी, रामस्वरूप सावरकर,अवधेश उपाध्याय,सेराज अहमद, संजय मिश्र, जितेंद्र यादव, बबलू यादव, रविंद्र शर्मा, राम प्रताप यादव, उमाकांत विश्वकर्मा,अभिषेक अग्रहरि,अमित जायसवाल,गोरख चौरसिया, संजय यादव,राहुल सहित सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

5 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

5 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

5 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

5 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

5 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

7 hours ago